🔴 Latest
🔴 दूर होंगे सारे कष्ट और बनेंगे बिगड़े काम! सपने में भगवान गणेश के दर्शन का क्या है मतलब?🔴 बदरीनाथ धाम कभी था भगवान शिव का वास, जानें कैसे बालक रूप धरकर श्रीहरि विष्णु ने मांगा यह दिव्य धाम🔴 हरिद्वार: जिला जेल अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से मिली धमकी🔴 टाटा संस के IPO का रास्ता साफ: RBI ने NBFC पंजीकरण सरेंडर करने की अर्जी खारिज की; शेयर बाजार में लिस्टिंग होगी अनिवार्य🔴 ऋषिकेश: रामझूला पुल के जीर्णोद्धार का 60% काम पूरा, कुंभ से पहले जनवरी 2027 तक शुरू करने का लक्ष्य🔴 दूर होंगे सारे कष्ट और बनेंगे बिगड़े काम! सपने में भगवान गणेश के दर्शन का क्या है मतलब?🔴 बदरीनाथ धाम कभी था भगवान शिव का वास, जानें कैसे बालक रूप धरकर श्रीहरि विष्णु ने मांगा यह दिव्य धाम🔴 हरिद्वार: जिला जेल अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से मिली धमकी🔴 टाटा संस के IPO का रास्ता साफ: RBI ने NBFC पंजीकरण सरेंडर करने की अर्जी खारिज की; शेयर बाजार में लिस्टिंग होगी अनिवार्य🔴 ऋषिकेश: रामझूला पुल के जीर्णोद्धार का 60% काम पूरा, कुंभ से पहले जनवरी 2027 तक शुरू करने का लक्ष्य

सफलता के झंडे गाड़ रही 'हनुमान अंश', कैंची धाम पहुंचीं युवा प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर, बाबा के दर पर टेका मत्था

tv10 india news desk
By tv10 india news deskNewsroom13 September 2026

AI News Reader

खबर सुनें (Listen Now)

सफलता के झंडे गाड़ रही 'हनुमान अंश', कैंची धाम पहुंचीं युवा प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर, बाबा के दर पर टेका मत्था

नैनीताल। देशभर में बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन और दर्शकों के दिलों में खास जगह बना रही आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ की अपार सफलता के बाद फिल्म की युवा निर्माता अनुप्रिया नागर कैंची धाम पहुंचीं। उन्होंने बाबा नीब करौरी (नीम करौली) महाराज के पावन दरबार में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया और फिल्म की सफलता के लिए बाबा का आभार जताया।
महज 21 साल की उम्र में फिल्म निर्माण के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने वाली अनुप्रिया नागर ने अपने परिवार और सहयोगियों के साथ कैंची धाम में विशेष पूजा-अर्चना की।


मंदिर में किया हनुमान चालीसा का पाठ, ध्यान लगाकर मांगा आशीर्वाद

कैंची धाम प्रवास के दौरान अनुप्रिया नागर ने बाबा के मंदिर में बैठकर भक्तिभाव से हनुमान चालीसा का पाठ किया और काफी देर तक ध्यान लगाया। उन्होंने मंदिर प्रबंधन से भी मुलाकात की और फिल्म को लेकर चर्चा की।
इस दौरान अनुप्रिया नागर ने कहा, “यह फिल्म बाबा नीम करौली महाराज की आध्यात्मिक कृपा और भगवान हनुमान के प्रति अगाध श्रद्धा का परिणाम है। आज फिल्म को जो अपार जनसमर्थन और प्यार मिल रहा है, वह सब महाराज जी का ही आशीर्वाद है। बाबा के दर पर आकर जो असीम शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।”


'हनुमान अंश पार्ट-2' की तैयारी, मंदिर प्रबंधन ने दी शुभकामनाएं

चर्चा के दौरान यह बात भी सामने आई कि फिल्म की जबरदस्त सफलता के बाद अब इसके सीक्वल ‘हनुमान अंश पार्ट-2’ पर काम की रूपरेखा तैयार की जा रही है। बताया जा रहा है कि फिल्म के अगले भाग में बाबा नीम करौली महाराज के कैंची धाम प्रवास और उनके 1960 के दशक के आध्यात्मिक प्रसंगों को प्रमुखता से पर्दे पर दिखाया जाएगा। मंदिर प्रबंधन और साधु-संतों ने भी आगामी प्रोजेक्ट के लिए अनुप्रिया को शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया।


एसएसपी मंजूनाथ टीसी से की शिष्टाचार भेंट

नैनीताल प्रवास के दौरान युवा प्रोड्यूसर ने नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मंजूनाथ टीसी से भी शिष्टाचार भेंट की। अनुप्रिया नागर ने कैंची धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए सुव्यवस्थित और सुरक्षित इंतजामों की सराहना की। वहीं, एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने युवा उम्र में सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक विषय पर सफल फिल्म बनाने के लिए अनुप्रिया नागर, उनके परिजनों और सहयोगियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।