🔴 Latest
🔴 दूर होंगे सारे कष्ट और बनेंगे बिगड़े काम! सपने में भगवान गणेश के दर्शन का क्या है मतलब?🔴 हरिद्वार: जिला जेल अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से मिली धमकी🔴 टाटा संस के IPO का रास्ता साफ: RBI ने NBFC पंजीकरण सरेंडर करने की अर्जी खारिज की; शेयर बाजार में लिस्टिंग होगी अनिवार्य🔴 ऋषिकेश: रामझूला पुल के जीर्णोद्धार का 60% काम पूरा, कुंभ से पहले जनवरी 2027 तक शुरू करने का लक्ष्य🔴 चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट 17 अक्तूबर को होंगे बंद🔴 दूर होंगे सारे कष्ट और बनेंगे बिगड़े काम! सपने में भगवान गणेश के दर्शन का क्या है मतलब?🔴 हरिद्वार: जिला जेल अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से मिली धमकी🔴 टाटा संस के IPO का रास्ता साफ: RBI ने NBFC पंजीकरण सरेंडर करने की अर्जी खारिज की; शेयर बाजार में लिस्टिंग होगी अनिवार्य🔴 ऋषिकेश: रामझूला पुल के जीर्णोद्धार का 60% काम पूरा, कुंभ से पहले जनवरी 2027 तक शुरू करने का लक्ष्य🔴 चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट 17 अक्तूबर को होंगे बंद

उत्तराखंड में बेरोजगारी और पलायन के खिलाफ कांग्रेस का शंखनाद: शुरू होगा ‘काम मांगो अभियान’

tv10 india news desk
By tv10 india news deskNewsroom13 September 2026

AI News Reader

खबर सुनें (Listen Now)

उत्तराखंड में बेरोजगारी और पलायन के खिलाफ कांग्रेस का शंखनाद: शुरू होगा ‘काम मांगो अभियान’

देहरादून।
उत्तराखंड में बढ़ती बेरोजगारी, स्थानीय स्तर पर रोजगार के अभाव और ग्रामीण क्षेत्रों से तेजी से हो रहे युवाओं के पलायन के खिलाफ कांग्रेस अब सड़क पर उतरने जा रही है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय, देहरादून में आयोजित 'राजीव गांधी पंचायती राज संगठन' की महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेशभर में व्यापक स्तर पर ‘काम मांगो अभियान’ शुरू करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

बैठक की अध्यक्षता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ललित फर्स्वाण ने की, जबकि राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तराखंड प्रभारी दीपक राठौर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

जोशीमठ से होगी अभियान की शुरुआत, 13 जिलों तक पहुंचेगी आवाज

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ललित फर्स्वाण ने सरकार की नीतियों पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि आज उत्तराखंड का युवा योग्यता होने के बावजूद रोजगार के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। सरकार स्वरोजगार और भर्तियों को लेकर केवल खोखले दावे कर रही है, जबकि जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल उलट है।

फर्स्वाण ने स्पष्ट किया, “‘काम मांगो अभियान’ सरकार से भीख मांगना नहीं, बल्कि युवाओं के अधिकार और सम्मानजनक आजीविका की लड़ाई है।”
उन्होंने योजना की जानकारी देते हुए बताया कि अगले दो महीनों के भीतर प्रदेश के सभी 13 जनपदों के कम से कम एक-एक ब्लॉक में यह अभियान संचालित किया जाएगा। इसकी विधिवत शुरुआत चमोली जनपद के सीमांत जोशीमठ ब्लॉक से होगी। प्रथम चरण में चमोली के साथ देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल जिलों को शामिल किया जाएगा।

रिक्त पदों पर तत्काल भर्ती और ठोस नीति की मांग: दीपक राठौर

संगठन के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तराखंड प्रभारी दीपक राठौर ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त किए बिना उत्तराखंड का समग्र विकास असंभव है। उन्होंने कहा कि मनरेगा, कृषि, बागवानी, पशुपालन, पर्यटन और कुटीर उद्योगों के जरिए गांवों में ही आजीविका के बड़े अवसर पैदा किए जा सकते हैं, लेकिन इसके लिए सरकार में इच्छाशक्ति का अभाव है।

दीपक राठौर ने मांग की कि राज्य सरकार विभिन्न विभागों में लंबे समय से रिक्त पड़े पदों पर पारदर्शी तरीके से तत्काल भर्ती प्रक्रिया शुरू करे। साथ ही स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि सरकार को ठोस रोजगार नीति बनाने और युवाओं के हित में कदम उठाने के लिए बाध्य किया जाएगा।

पंचायत स्तर पर युवाओं से संवाद साधेगी कांग्रेस

बैठक में तय किया गया कि इस अभियान को ग्राम पंचायत स्तर तक ले जाया जाएगा। अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर युवाओं, ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों से सीधा संवाद करेंगे और उनकी रोजगार संबंधी समस्याओं का डेटा तैयार करेंगे। इसके बाद इन मांगों को लेकर शासन और प्रशासन के समक्ष जोरदार आवाज उठाई जाएगी।