🔴 Latest
🔴 सेवा तीर्थ में दो दिवसीय चिंतन शिविर संपन्न, पीएम मोदी ने मंत्रियों को दिया जमीनी स्तर पर काम का मंत्र🔴 नकली पनीर पर देशभर में बैन की तैयारी: FSSAI का ड्राफ्ट नोटिफिकेशन जारी; वेज ऑयल और स्टार्च वाले प्रोडक्ट्स पर 'पनीर' लिखना होगा गैरकानूनी🔴 खुद से पहले जरूरतमंद साथियों की सोची, मुरीद हुए सीएम धामी: हरिद्वार की छात्रा लवप्रीत के घर पहुंचा टैबलेट; संवेदनशील सोच को मिला सम्मान🔴 पितृ पक्ष 2026 शुरू होने से पहले तुरंत निपटा लें ये 4 जरूरी काम: अनदेखी करने पर लग सकता है पितृ दोष; जानिए क्या कहता है शास्त्र🔴 पितृ पक्ष 26 सितंबर से शुरू: 16 दिनों तक चलेगा पूर्वजों के तर्पण का महापर्व; देखें संपूर्ण श्राद्ध कैलेंडर और जानें पितृ दोष के लक्षण🔴 सेवा तीर्थ में दो दिवसीय चिंतन शिविर संपन्न, पीएम मोदी ने मंत्रियों को दिया जमीनी स्तर पर काम का मंत्र🔴 नकली पनीर पर देशभर में बैन की तैयारी: FSSAI का ड्राफ्ट नोटिफिकेशन जारी; वेज ऑयल और स्टार्च वाले प्रोडक्ट्स पर 'पनीर' लिखना होगा गैरकानूनी🔴 खुद से पहले जरूरतमंद साथियों की सोची, मुरीद हुए सीएम धामी: हरिद्वार की छात्रा लवप्रीत के घर पहुंचा टैबलेट; संवेदनशील सोच को मिला सम्मान🔴 पितृ पक्ष 2026 शुरू होने से पहले तुरंत निपटा लें ये 4 जरूरी काम: अनदेखी करने पर लग सकता है पितृ दोष; जानिए क्या कहता है शास्त्र🔴 पितृ पक्ष 26 सितंबर से शुरू: 16 दिनों तक चलेगा पूर्वजों के तर्पण का महापर्व; देखें संपूर्ण श्राद्ध कैलेंडर और जानें पितृ दोष के लक्षण

उत्तराखंड में जड़ी-बूटियों को मिलेगा नया बाजार, 47 हजार किसानों को बढ़ावा देने की तैयारी

tv10 india news desk
By tv10 india news deskNewsroom24 September 2026

AI News Reader

खबर सुनें (Listen Now)

उत्तराखंड में जड़ी-बूटियों को मिलेगा नया बाजार, 47 हजार किसानों को बढ़ावा देने की तैयारी

देहरादून: उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में मौजूद औषधीय जड़ी-बूटियों के बेहतर इस्तेमाल, संरक्षण और किसानों को प्रोत्साहित करने की दिशा में आयुष विभाग ने पहल शुरू कर दी है। प्रदेश में हजारों वनस्पतियां पाई जाती हैं, जिनमें करीब 2,300 वनस्पतियों का इस्तेमाल सदियों से औषधीय रूप में किया जा रहा है। अब इन प्राकृतिक संसाधनों के बेहतर उपयोग के साथ स्थानीय किसानों को इससे जोड़ने की रणनीति तैयार की जा रही है।

आयुष विभाग ने इस दिशा में एक प्रारंभिक खाका तैयार किया है। जल्द ही उद्यान विभाग, जड़ी-बूटी केंद्र और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर विस्तृत रोडमैप तैयार किया जाएगा। इसमें यह तय किया जाएगा कि जड़ी-बूटी और सगंध खेती करने वाले किसानों को किस तरह अधिक प्रोत्साहन दिया जा सकता है और इस पूरी प्रक्रिया में आयुष विभाग की क्या भूमिका होगी।

उत्तराखंड को प्राकृतिक रूप से जड़ी-बूटियों का भंडार माना जाता है। वर्तमान में प्रदेश में करीब 47 हजार किसान जड़ी-बूटी और सगंध खेती से जुड़े हुए हैं। सरकार की ओर से भी इस क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं।

उत्तराखंड को आयुष प्रदेश बनाने की दिशा में 186 गांवों को जड़ी-बूटी ग्राम के रूप में चिन्हित किया गया है। इनमें से 13 गांव आयुष ग्राम बनने के लिए तैयार बताए गए हैं।

राज्य सरकार जड़ी-बूटी और सगंध प्रजातियों की खेती को बढ़ावा देने के लिए पहले ही सब्सिडी में बढ़ोतरी कर चुकी है। कुछ प्रजातियों पर अनुदान में ढाई से तीन गुना तक वृद्धि की गई है। अधिकतम अनुदान की सीमा एक लाख रुपये या दो हेक्टेयर क्षेत्रफल निर्धारित की गई है।

इसके अलावा तेजपत्ता, तिमूर और चंदन जैसी नई प्रजातियों को भी सब्सिडी के दायरे में शामिल किया गया है। ऐसे में आयुष विभाग अब यह तलाश रहा है कि इन योजनाओं को औषधीय उपयोग और बाजार की जरूरतों से किस तरह जोड़ा जाए।

प्रस्तावित रोडमैप में हिमालयी जड़ी-बूटियों के संरक्षण, उत्पादन, किसानों को प्रोत्साहन और बेहतर उपयोग पर विशेष जोर रहेगा। संबंधित विभागों के बीच समन्वय बढ़ाकर किसानों को जड़ी-बूटी आधारित खेती के लिए प्रोत्साहित करने और उपलब्ध संसाधनों का अधिक प्रभावी उपयोग करने की योजना है।

आयुष विभाग की सचिव रंजना राजगुरु के मुताबिक, उच्च हिमालयी क्षेत्रों में मौजूद जड़ी-बूटियों के बेहतर इस्तेमाल की दिशा में विभाग काम कर रहा है। अगले कुछ दिनों में आयुष विभाग, उद्यान विभाग और जड़ी-बूटी केंद्र के अधिकारियों के साथ बैठक कर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।

उन्होंने कहा कि फिलहाल आयुष विभाग की ओर से एक खाका तैयार किया गया है। बैठक में इस बात पर मुख्य रूप से चर्चा होगी कि प्रदेश के किसानों को विभाग किस तरह प्रोत्साहित कर रहा है और इस प्रक्रिया में आयुष विभाग की भूमिका क्या हो सकती है।

More in Uttarakhand

खुद से पहले जरूरतमंद साथियों की सोची, मुरीद हुए सीएम धामी: हरिद्वार की छात्रा लवप्रीत के घर पहुंचा टैबलेट; संवेदनशील सोच को मिला सम्मान

खुद से पहले जरूरतमंद साथियों की सोची, मुरीद हुए सीएम धामी: हरिद्वार की छात्रा लवप्रीत के घर पहुंचा टैबलेट; संवेदनशील सोच को मिला सम्मान

9/24/2026
उत्तराखंड में बर्फबारी का आगाज: बदरीनाथ-सतोपंथ ट्रैक पर चक्रतीर्थ में गिरी सीजन की पहली बर्फ; सफेद चादर में लिपटीं हिमालयी चोटियां

उत्तराखंड में बर्फबारी का आगाज: बदरीनाथ-सतोपंथ ट्रैक पर चक्रतीर्थ में गिरी सीजन की पहली बर्फ; सफेद चादर में लिपटीं हिमालयी चोटियां

9/24/2026
उत्तराखंड भाजपा को मिला नया संगठन शिल्पी: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने प्रदेश महामंत्री (संगठन), RSS पृष्ठभूमि का लंबा अनुभव

उत्तराखंड भाजपा को मिला नया संगठन शिल्पी: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने प्रदेश महामंत्री (संगठन), RSS पृष्ठभूमि का लंबा अनुभव

9/24/2026
गंगा की लहरों पर फिर शुरू हुआ रोमांच का सफर: मुनि की रेती में नए राफ्टिंग सीजन का आगाज, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ गंगा पूजन

गंगा की लहरों पर फिर शुरू हुआ रोमांच का सफर: मुनि की रेती में नए राफ्टिंग सीजन का आगाज, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ गंगा पूजन

9/24/2026
मिशन 2045: उत्तराखंड के 98 शहरों के लिए बन रहा मेगा मास्टर प्लान, GIS तकनीक से संवरेगी पहाड़ और मैदान की सूरत

मिशन 2045: उत्तराखंड के 98 शहरों के लिए बन रहा मेगा मास्टर प्लान, GIS तकनीक से संवरेगी पहाड़ और मैदान की सूरत

9/24/2026