🔴 Latest
🔴 Amazon Festive Plan: त्योहारों से पहले अमेज़न का मेगा धमाका! 2800 करोड़ का निवेश, 1.6 लाख युवाओं को मिलेगी नौकरी🔴 चारधाम यात्रा: बदरीनाथ और केदारनाथ में वीआईपी दर्शन शुल्क व्यवस्था स्थगित, अगले साल नई गाइडलाइन के साथ होगी लागू🔴 उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का कहर: 24 घंटे में 31 नए केस, देहरादून बना हॉटस्पॉट; डेंगू और कोरोना ने भी बढ़ाई टेंशन🔴 सीएम धामी ने 1905 हेल्पलाइन की समीक्षा की, बोले- जनता की शिकायतों के समाधान में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त🔴 महासू देवता के जागड़े में उमड़ा आस्था का सैलाब, जयकारों से गूंजा जौनसार-बावर; जानें मंदिर की अनोखी मान्यता🔴 Amazon Festive Plan: त्योहारों से पहले अमेज़न का मेगा धमाका! 2800 करोड़ का निवेश, 1.6 लाख युवाओं को मिलेगी नौकरी🔴 चारधाम यात्रा: बदरीनाथ और केदारनाथ में वीआईपी दर्शन शुल्क व्यवस्था स्थगित, अगले साल नई गाइडलाइन के साथ होगी लागू🔴 उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का कहर: 24 घंटे में 31 नए केस, देहरादून बना हॉटस्पॉट; डेंगू और कोरोना ने भी बढ़ाई टेंशन🔴 सीएम धामी ने 1905 हेल्पलाइन की समीक्षा की, बोले- जनता की शिकायतों के समाधान में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त🔴 महासू देवता के जागड़े में उमड़ा आस्था का सैलाब, जयकारों से गूंजा जौनसार-बावर; जानें मंदिर की अनोखी मान्यता

काम मांगना भीख नहीं, युवाओं का हक: कांग्रेस चमोली से शुरू करने जा रही प्रदेशव्यापी 'काम मांगो अभियान'

tv10 india news desk
By tv10 india news deskNewsroom14 September 2026

AI News Reader

खबर सुनें (Listen Now)

 काम मांगना भीख नहीं, युवाओं का हक: कांग्रेस चमोली से शुरू करने जा रही प्रदेशव्यापी 'काम मांगो अभियान'
  • • राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ब्लॉक स्तर पर चलाएगा दो महीने का अभियान
  • • बेरोजगारी, पलायन और रोजगार नीति को लेकर सरकार को घेरेगा संगठन
  • • पहले चरण में चमोली, हरिद्वार, देहरादून समेत पांच जिले होंगे शामिल

देहरादून। उत्तराखंड में बढ़ती बेरोजगारी और युवाओं के लगातार हो रहे पलायन के खिलाफ कांग्रेस राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ने मोर्चा खोलने का फैसला किया है। संगठन की ओर से प्रदेशभर में व्यापक स्तर पर 'काम मांगो अभियान' शुरू किया जाएगा। इस अभियान का आगाज चमोली जिले के जोशीमठ ब्लॉक से होगा, जिसके बाद आगामी दो महीनों तक हर ब्लॉक स्तर पर सिलसिलेवार कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

रविवार को देहरादून स्थित कांग्रेस भवन में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ललित फर्स्वाण की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में संगठन के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तराखंड प्रभारी दीपक राठौर विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में प्रदेश की बेरोजगारी की स्थिति, स्थानीय स्तर पर रोजगार के अभाव और युवाओं के पलायन पर गंभीर मंथन किया गया।

गांवों को सशक्त किए बिना राज्य का विकास असंभव: दीपक राठौर

बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उत्तराखंड प्रभारी दीपक राठौर ने कहा कि जब तक राज्य के गांव मजबूत नहीं होंगे, तब तक उत्तराखंड का समग्र विकास संभव नहीं है। उन्होंने कहा, "ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय संसाधनों, मनरेगा, लघु व कुटीर उद्योग, कृषि, बागवानी, पशुपालन और पर्यटन के जरिए रोजगार के अपार अवसर तैयार किए जा सकते हैं।"

राठौर ने मांग की कि सरकार खाली सरकारी पदों पर तत्काल पारदर्शी भर्तियां करे और स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देते हुए एक ठोस व दीर्घकालिक रोजगार नीति तैयार करे। उन्होंने कहा कि सरकार को युवाओं के हित में कदम उठाने के लिए बाध्य किया जाएगा।

यह रोजगार की भीख नहीं, युवाओं का अधिकार: ललित फर्स्वाण

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ललित फर्स्वाण ने सरकार के रोजगार और स्वरोजगार के दावों पर सवाल उठाते हुए कहा कि जमीनी स्तर पर युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार काम नहीं मिल रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया, "काम मांगो अभियान सरकार से रोजगार की भीख मांगने का जरिया नहीं है, बल्कि यह प्रदेश के युवाओं के लिए उनके अधिकार का काम और सम्मानजनक आजीविका मांगने का मंच है।"

पहले चरण में पांच जिलों पर फोकस

अभियान की शुरुआत जोशीमठ (चमोली) से होगी। पहले चरण के तहत चमोली, हरिद्वार, देहरादून, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल जिलों में जोर-शोर से अभियान चलाया जाएगा।

ये रहे मौजूद:
इस बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन राजेंद्र सिंह भंडारी, गढ़वाल मंडल प्रभारी गंभीर सिंह जयाड़ा, देहरादून प्रभारी धीरज देसाई, हीरा पाल सिंह, हरिद्वार प्रभारी विमल भारती, रुड़की प्रभारी गौरव शर्मा, नैनीताल प्रभारी सौरभ और हल्द्वानी महानगर से विजय सहित कई प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।