🔴 Latest
🔴 काम मांगना भीख नहीं, युवाओं का हक: कांग्रेस चमोली से शुरू करने जा रही प्रदेशव्यापी 'काम मांगो अभियान'🔴 Amazon Festive Plan: त्योहारों से पहले अमेज़न का मेगा धमाका! 2800 करोड़ का निवेश, 1.6 लाख युवाओं को मिलेगी नौकरी🔴 चारधाम यात्रा: बदरीनाथ और केदारनाथ में वीआईपी दर्शन शुल्क व्यवस्था स्थगित, अगले साल नई गाइडलाइन के साथ होगी लागू🔴 उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का कहर: 24 घंटे में 31 नए केस, देहरादून बना हॉटस्पॉट; डेंगू और कोरोना ने भी बढ़ाई टेंशन🔴 सीएम धामी ने 1905 हेल्पलाइन की समीक्षा की, बोले- जनता की शिकायतों के समाधान में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त🔴 काम मांगना भीख नहीं, युवाओं का हक: कांग्रेस चमोली से शुरू करने जा रही प्रदेशव्यापी 'काम मांगो अभियान'🔴 Amazon Festive Plan: त्योहारों से पहले अमेज़न का मेगा धमाका! 2800 करोड़ का निवेश, 1.6 लाख युवाओं को मिलेगी नौकरी🔴 चारधाम यात्रा: बदरीनाथ और केदारनाथ में वीआईपी दर्शन शुल्क व्यवस्था स्थगित, अगले साल नई गाइडलाइन के साथ होगी लागू🔴 उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का कहर: 24 घंटे में 31 नए केस, देहरादून बना हॉटस्पॉट; डेंगू और कोरोना ने भी बढ़ाई टेंशन🔴 सीएम धामी ने 1905 हेल्पलाइन की समीक्षा की, बोले- जनता की शिकायतों के समाधान में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

'छात्रों की गूंज नहीं, राहुल की राजनीति बनी झूठ की गूंज', कांग्रेस पर बरसे CM धामी

tv10 india news desk
By tv10 india news deskNewsroom14 September 2026

AI News Reader

खबर सुनें (Listen Now)

'छात्रों की गूंज नहीं, राहुल की राजनीति बनी झूठ की गूंज', कांग्रेस पर बरसे CM धामी

देहरादून।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर जोरदार सियासी हमला बोला है। मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि कांग्रेस के पास अब जनता से जुड़ा कोई वास्तविक मुद्दा नहीं बचा है। यही कारण है कि राहुल गांधी ‘छात्रों की गूंज’ जैसे कार्यक्रमों की आड़ में युवाओं और जनता के बीच केवल झूठ और भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी द्वारा किए गए कई दावों की पोल फैक्ट चेक में पहले ही खुल चुकी है।

शुद्धिकरण प्रकरण पर कांग्रेस का नैरेटिव हुआ ध्वस्त: सीएम धामी

हालिया 'शुद्धिकरण' विवाद को जातिवाद से जोड़ने के कांग्रेस के प्रयासों पर मुख्यमंत्री ने कड़ा ऐतराज जताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जानबूझकर इस संवेदनशील विषय पर समाज को बांटने और भ्रम फैलाने की साजिश रची।

सच्चाई उजागर करते हुए मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया, "शुद्धिकरण और हवन का आयोजन 'जिहादी' नारों के विरोध में किया गया था, इसका किसी भी रूप में जातिवाद से कोई लेना-देना नहीं था। सबसे बड़ी बात यह है कि इस अनुष्ठान का आयोजन करने वाले भाई स्वयं अनुसूचित समाज (SC) से ताल्लुक रखते हैं।" सीएम ने कहा कि इस सच्चाई के सामने आते ही कांग्रेस द्वारा गढ़े गए झूठे नैरेटिव की हवा निकल गई है।

'देवभूमि की जमीन कोई हरी घास नहीं...' अतिक्रमण पर सख्त संदेश

प्रदेश में सरकारी जमीनों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने दो-टूक कहा कि उनकी सरकार ने अब तक लगभग 13 हजार एकड़ अतिक्रमित सरकारी भूमि को भू-माफियाओं के चंगुल से मुक्त कराया है। उन्होंने कहा कि सरकार के इस कड़े एक्शन से भी कांग्रेस बेहद परेशान और असहज है।

हल्द्वानी के बनभूलपुरा हिंसा और अतिक्रमण का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा, "बनभूलपुरा के अतिक्रमण पर कांग्रेस की चुप्पी उसके दोहरे चरित्र को साफ उजागर करती है।"

सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा:

"देवभूमि की जमीन कोई हरी घास नहीं है कि कोई भी बाहर से आए और चरकर चला जाए। देवभूमि के मूल स्वरूप और उत्तराखंड की एक-एक इंच जमीन की रक्षा करना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और हम इसके लिए पूरी दृढ़ता से काम करते रहेंगे।"

यूआईआईडीबी से आ रहे निवेश और नौकरियों से कांग्रेस परेशान

उत्तराखंड इंफ्रास्ट्रक्चर एंड इन्वेस्टमेंट डेवलपमेंट बोर्ड (UIIDB) से जुड़े सवाल पर सीएम धामी ने कहा कि यह संस्था प्रदेश में निवेश आकर्षित करने, आर्थिक गतिविधियों को गति देने और स्थानीय युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार सृजित करने के विजन के साथ काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तराखंड में आ रहा रिकॉर्ड निवेश और युवाओं के लिए खुल रहे अवसरों के नए द्वार भी कांग्रेस को रास नहीं आ रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ विकास विरोधी राजनीति में विश्वास रखती है, लेकिन देवभूमि की जनता उनके बहकावे में आने वाली नहीं है।