🔴 Latest
🔴 काम मांगना भीख नहीं, युवाओं का हक: कांग्रेस चमोली से शुरू करने जा रही प्रदेशव्यापी 'काम मांगो अभियान'🔴 Amazon Festive Plan: त्योहारों से पहले अमेज़न का मेगा धमाका! 2800 करोड़ का निवेश, 1.6 लाख युवाओं को मिलेगी नौकरी🔴 चारधाम यात्रा: बदरीनाथ और केदारनाथ में वीआईपी दर्शन शुल्क व्यवस्था स्थगित, अगले साल नई गाइडलाइन के साथ होगी लागू🔴 उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का कहर: 24 घंटे में 31 नए केस, देहरादून बना हॉटस्पॉट; डेंगू और कोरोना ने भी बढ़ाई टेंशन🔴 महासू देवता के जागड़े में उमड़ा आस्था का सैलाब, जयकारों से गूंजा जौनसार-बावर; जानें मंदिर की अनोखी मान्यता🔴 काम मांगना भीख नहीं, युवाओं का हक: कांग्रेस चमोली से शुरू करने जा रही प्रदेशव्यापी 'काम मांगो अभियान'🔴 Amazon Festive Plan: त्योहारों से पहले अमेज़न का मेगा धमाका! 2800 करोड़ का निवेश, 1.6 लाख युवाओं को मिलेगी नौकरी🔴 चारधाम यात्रा: बदरीनाथ और केदारनाथ में वीआईपी दर्शन शुल्क व्यवस्था स्थगित, अगले साल नई गाइडलाइन के साथ होगी लागू🔴 उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का कहर: 24 घंटे में 31 नए केस, देहरादून बना हॉटस्पॉट; डेंगू और कोरोना ने भी बढ़ाई टेंशन🔴 महासू देवता के जागड़े में उमड़ा आस्था का सैलाब, जयकारों से गूंजा जौनसार-बावर; जानें मंदिर की अनोखी मान्यता

सीएम धामी ने 1905 हेल्पलाइन की समीक्षा की, बोले- जनता की शिकायतों के समाधान में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

tv10 india news desk
By tv10 india news deskNewsroom14 September 2026

AI News Reader

खबर सुनें (Listen Now)

सीएम धामी ने 1905 हेल्पलाइन की समीक्षा की, बोले- जनता की शिकायतों के समाधान में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा बैठक की। बैठक में जन शिकायतों की स्थिति और उनके निस्तारण की प्रगति की जानकारी ली गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जनता और सरकार के बीच संवाद का महत्वपूर्ण माध्यम है 1905

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन 1905 सरकार और जनता के बीच संवाद का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसके जरिए कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या या शिकायत दर्ज करा सकता है। मुख्यमंत्री स्वयं हर महीने हेल्पलाइन की समीक्षा करते हैं और कई मामलों में शिकायतकर्ताओं से सीधे बातचीत भी करते हैं।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों की नियमित निगरानी की जाए और जिन मामलों का समाधान लंबित है, उनका समयबद्ध तरीके से निस्तारण किया जाए।

बारिश के बाद खराब सड़कों को जल्द दुरुस्त करने के निर्देश

बैठक में प्रदेश की सड़कों की स्थिति की भी समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि बरसात के बाद कई जगह सड़कें खराब हुई हैं। ऐसे में संबंधित विभागों को सड़कों की मरम्मत का काम जल्द पूरा करना होगा।

उन्होंने बताया कि पीडब्ल्यूडी, पीएमजीएसवाई और शहरी विकास विभाग की ओर से सड़कों की मरम्मत के लिए एस्टीमेट तैयार कर टेंडर प्रक्रिया की जा रही है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए, ताकि आम लोगों को आवागमन में परेशानी न हो।

चारधाम यात्रा को लेकर भी हुई समीक्षा

बैठक में चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा एक बार फिर जोर पकड़ रही है और श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। हालांकि, कुछ स्थानों पर भूस्खलन के कारण यात्रा प्रभावित हो रही है।

ऐसे में अधिकारियों को संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने और यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।

स्वास्थ्य विभाग को संक्रमण से निपटने के निर्देश

मानसून के दौरान संक्रमण और फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य अधिकारियों को अस्पतालों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारियों को जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को समय-समय पर जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को सीधे जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुननी चाहिए और उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना चाहिए।

पेयजल विभाग की योजनाओं की भी समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने पेयजल योजनाओं को व्यवस्थित करने और आवश्यक कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए।

छात्रवृत्ति योजनाओं का बच्चों को मिले लाभ

शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने छात्रवृत्ति योजनाओं की भी जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र विद्यार्थियों को सरकार की विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ समय पर मिले।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री भविष्य निर्माण योजना की भी समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने योजना को जल्द व्यावहारिक रूप से धरातल पर उतारने के लिए आवश्यक कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान और योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन है। अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों के प्रति गंभीरता बरतते हुए जनहित के कार्यों में तेजी लानी होगी।