🔴 Latest
🔴 काम मांगना भीख नहीं, युवाओं का हक: कांग्रेस चमोली से शुरू करने जा रही प्रदेशव्यापी 'काम मांगो अभियान'🔴 Amazon Festive Plan: त्योहारों से पहले अमेज़न का मेगा धमाका! 2800 करोड़ का निवेश, 1.6 लाख युवाओं को मिलेगी नौकरी🔴 चारधाम यात्रा: बदरीनाथ और केदारनाथ में वीआईपी दर्शन शुल्क व्यवस्था स्थगित, अगले साल नई गाइडलाइन के साथ होगी लागू🔴 उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का कहर: 24 घंटे में 31 नए केस, देहरादून बना हॉटस्पॉट; डेंगू और कोरोना ने भी बढ़ाई टेंशन🔴 सीएम धामी ने 1905 हेल्पलाइन की समीक्षा की, बोले- जनता की शिकायतों के समाधान में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त🔴 काम मांगना भीख नहीं, युवाओं का हक: कांग्रेस चमोली से शुरू करने जा रही प्रदेशव्यापी 'काम मांगो अभियान'🔴 Amazon Festive Plan: त्योहारों से पहले अमेज़न का मेगा धमाका! 2800 करोड़ का निवेश, 1.6 लाख युवाओं को मिलेगी नौकरी🔴 चारधाम यात्रा: बदरीनाथ और केदारनाथ में वीआईपी दर्शन शुल्क व्यवस्था स्थगित, अगले साल नई गाइडलाइन के साथ होगी लागू🔴 उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का कहर: 24 घंटे में 31 नए केस, देहरादून बना हॉटस्पॉट; डेंगू और कोरोना ने भी बढ़ाई टेंशन🔴 सीएम धामी ने 1905 हेल्पलाइन की समीक्षा की, बोले- जनता की शिकायतों के समाधान में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा के पास पहाड़ी से गिरे पत्थर, घोड़ा संचालक गंभीर रूप से घायल; रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया

tv10 india news desk
By tv10 india news deskNewsroom14 September 2026

AI News Reader

खबर सुनें (Listen Now)

केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा के पास पहाड़ी से गिरे पत्थर, घोड़ा संचालक गंभीर रूप से घायल; रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से पत्थर गिरने का सिलसिला लगातार जारी है। चीरबासा हेलीपैड के समीप पहाड़ी से अचानक गिरे बोल्डर/पत्थरों की चपेट में आने से एक घोड़ा संचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही डीडीआरएफ (DDRF), वाईएमएफ (YMF) और आपदा मित्र की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल को सुरक्षित रेस्क्यू किया और प्राथमिक उपचार के लिए गौरीकुंड अस्पताल पहुंचाया।

घायल की पहचान 19 वर्षीय आसू, पुत्र चौहान सिंह, निवासी ग्राम सिलकोट (गैरसैंण) के रूप में हुई है। चिकित्सकों की देखरेख में उसका उपचार जारी है।

निगरानी के लिए टीमें तैनात, सतर्कता के साथ कराया जा रहा आवागमन
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी (डीडीएमओ) नंदन सिंह राजवार ने बताया कि सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल गौरीकुंड अस्पताल लाया गया। पहाड़ी की संवेदनशीलता को देखते हुए पूरे क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है और एहतियातन टीमें तैनात की गई हैं।

उन्होंने जानकारी दी कि सोमवार सुबह मार्ग को पूरी तरह से सुचारु कर दिया गया है। यात्रियों और घोड़ा-खच्चर संचालकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस संवेदनशील हिस्से से लोगों को विशेष सावधानी व सतर्कता के साथ पार कराया जा रहा है।

बीते दिन भी हुआ था दर्दनाक हादसा
गौरतलब है कि इसी क्षेत्र में बीते दिन भी पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से पठाली गांव निवासी मोहन तिवारी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। लगातार हो रहे भूस्खलन और पत्थर गिरने की घटनाओं को लेकर प्रशासन बेहद सतर्क है और तीर्थयात्रियों से भी संकरे व संवेदनशील स्थानों पर सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।