🔴 Latest
🔴 उत्तराखंड: 5 गढ़वाल राइफल्स का माउंट भागीरथी-II अभियान शुरू; 12 सदस्यीय दल 10 अक्टूबर तक करेगा आरोहण🔴 64 गेंदों में 173 रन! मुंबई इंडियंस के नमन धीर ने रचा नया इतिहास🔴 'बेरोजगारी और महिला सुरक्षा पर भाजपा को घेरो': देहरादून में बोलीं कुमारी सैलजा— बूथ स्तर पर जाकर जनता की आवाज बनें कार्यकर्ता🔴 संवेदनशील ग्लेशियर झीलों पर लगेंगे सेंसर: सरस्वती ताल और केदारताल के विस्तृत अध्ययन के लिए विशेषज्ञों की संयुक्त टीम रवाना🔴 IPO Market: 1996 के बाद दलाल स्ट्रीट पर सबसे बड़ा धमाका! बुधवार को एक साथ खुलेंगे 6 आईपीओ, जानें कंपनियों के नाम🔴 उत्तराखंड: 5 गढ़वाल राइफल्स का माउंट भागीरथी-II अभियान शुरू; 12 सदस्यीय दल 10 अक्टूबर तक करेगा आरोहण🔴 64 गेंदों में 173 रन! मुंबई इंडियंस के नमन धीर ने रचा नया इतिहास🔴 'बेरोजगारी और महिला सुरक्षा पर भाजपा को घेरो': देहरादून में बोलीं कुमारी सैलजा— बूथ स्तर पर जाकर जनता की आवाज बनें कार्यकर्ता🔴 संवेदनशील ग्लेशियर झीलों पर लगेंगे सेंसर: सरस्वती ताल और केदारताल के विस्तृत अध्ययन के लिए विशेषज्ञों की संयुक्त टीम रवाना🔴 IPO Market: 1996 के बाद दलाल स्ट्रीट पर सबसे बड़ा धमाका! बुधवार को एक साथ खुलेंगे 6 आईपीओ, जानें कंपनियों के नाम
Home /uk

SIR नोटिस का जवाब देने तहसील पहुंचे 80 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, सीढ़ियों से उतरते वक्त हुआ हादसा

8 September 2026

AI News Reader

खबर सुनें (Listen Now)

SIR नोटिस का जवाब देने तहसील पहुंचे 80 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, सीढ़ियों से उतरते वक्त हुआ हादसा

रामनगर: उत्तराखंड के कालाढूंगी में SIR यानी विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची में लगी आपत्ति का जवाब देने तहसील पहुंचे 80 वर्षीय बुजुर्ग की अचानक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि जवाब दाखिल करने के बाद वह दो मंजिले तहसील भवन की सीढ़ियों से नीचे उतर रहे थे, तभी अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह गिर पड़े. उन्हें आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) कालाढूंगी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

SIR नोटिस मिलने के बाद तहसील पहुंचे थे

मृतक की पहचान कालाढूंगी के वार्ड नंबर चार निवासी इब्ने हसन के रूप में हुई है. उनके पोते सद्दाम हुसैन के मुताबिक, इब्ने हसन मतदाता सूची में लगी आपत्ति का जवाब देने के लिए तहसील पहुंचे थे.

सोमवार को SIR प्रक्रिया के तहत आपत्तियों के निस्तारण और जवाब दाखिल करने का अंतिम दिन था. इसके चलते तहसील परिसर में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे.

परिजनों का कहना है कि इब्ने हसन इससे पहले कभी तहसील नहीं गए थे. SIR का नोटिस मिलने के बाद वह काफी घबराए और चिंतित थे. हालांकि, तहसील पहुंचने के बाद उन्होंने अपनी आपत्ति का जवाब दाखिल कर दिया था.

सीढ़ियों से उतरते वक्त बिगड़ा संतुलन

जवाब दाखिल करने के बाद इब्ने हसन दो मंजिले तहसील भवन से सीढ़ियों के रास्ते नीचे उतर रहे थे. इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह सीढ़ियों से नीचे गिर पड़े.

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. उन्हें तुरंत सीएचसी कालाढूंगी पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया.

पुलिस को नहीं मिली आधिकारिक सूचना

मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि परिजन शव को बिना पंचनामा और पोस्टमार्टम कराए अपने साथ घर ले गए. एसएसआई पंकज जोशी के मुताबिक, अस्पताल की ओर से भी पुलिस को घटना की कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है.

वहीं, तहसीलदार पूजा शर्मा ने बताया कि इब्ने हसन अपनी आपत्ति का जवाब दाखिल कर चुके थे. उनका नाम मतदाता सूची में भी दर्ज हो गया था. तहसीलदार के मुताबिक, उनकी मौत जवाब दाखिल करने के बाद हुई.

बुजुर्गों की सुविधा को लेकर उठे सवाल

घटना के बाद SIR प्रक्रिया के दौरान बुजुर्ग मतदाताओं के लिए सुविधाओं को लेकर सवाल उठने लगे हैं. परिवार का कहना है कि नोटिस मिलने के बाद इब्ने हसन मानसिक रूप से परेशान और घबराए हुए थे.

साथ ही दो मंजिले तहसील भवन तक बुजुर्गों के पहुंचने और नीचे आने की व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. सवाल यह है कि उम्रदराज मतदाताओं के लिए ऐसी प्रक्रिया के दौरान तहसील परिसर में सुरक्षित और सुविधाजनक व्यवस्था क्यों नहीं की गई?