🔴 Latest
🔴 'मेड इन उत्तराखंड' बनेगा ग्लोबल ब्रांड: कुमाऊं के उद्यमियों के साथ संवाद में सीएम धामी ने दिया हर समस्या के समाधान का भरोसा🔴 कोयंबटूर में भीषण अग्निकांड: एक के बाद एक फटे 7 गैस सिलेंडर, जलकर राख हुए 40 टिन शेड; टला बड़ा हादसा🔴 सोनिया गांधी की आत्मकथा 'Belonging' पर सियासी घमासान: भारत में प्रकाशन रुकने पर कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा🔴 Best Time to Eat Rice: दोपहर या रात, किस समय चावल खाना है सबसे फायदेमंद? जानिए हेल्थ गाइड🔴 उत्तराखंड की सियासत में हलचल: UKD ने तेजतर्रार नेता आशुतोष नेगी को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला🔴 'मेड इन उत्तराखंड' बनेगा ग्लोबल ब्रांड: कुमाऊं के उद्यमियों के साथ संवाद में सीएम धामी ने दिया हर समस्या के समाधान का भरोसा🔴 कोयंबटूर में भीषण अग्निकांड: एक के बाद एक फटे 7 गैस सिलेंडर, जलकर राख हुए 40 टिन शेड; टला बड़ा हादसा🔴 सोनिया गांधी की आत्मकथा 'Belonging' पर सियासी घमासान: भारत में प्रकाशन रुकने पर कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा🔴 Best Time to Eat Rice: दोपहर या रात, किस समय चावल खाना है सबसे फायदेमंद? जानिए हेल्थ गाइड🔴 उत्तराखंड की सियासत में हलचल: UKD ने तेजतर्रार नेता आशुतोष नेगी को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला
Home /uk

हरिद्वार के पेंटागन मॉल में नामी फूड आउटलेट पर छापा: सड़े प्याज से बन रहा था बर्गर, एक्सपायरी डेट मिटाकर बेच रहे थे रैप

29 August 2026

AI News Reader

खबर सुनें (Listen Now)

हरिद्वार के पेंटागन मॉल में नामी फूड आउटलेट पर छापा: सड़े प्याज से बन रहा था बर्गर, एक्सपायरी डेट मिटाकर बेच रहे थे रैप

हरिद्वार |उत्तराखंड के हरिद्वार में नामी कंपनियों के फूड आउटलेट्स (रेस्टोरेंट) किस कदर लोगों की सेहत और जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं, इसका बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शनिवार (29 अगस्त) को सिडकुल स्थित पेंटागन मॉल में जब खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने एक नामी ब्रांड के फूड आउटलेट पर औचक छापा मारा, तो वहां भारी अनियमितताएं और गंदगी पाई गई।

जांच में सामने आया कि ग्राहकों को परोसे जाने वाले बर्गर में सड़े-गले और बदबूदार प्याज का इस्तेमाल किया जा रहा था। वहीं टॉर्टिला रैप के पैकेट से मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट तक खुरचकर मिटाई गई थी। विभाग ने मौके से कई सैंपल जब्त कर रेस्टोरेंट का फूड लाइसेंस निलंबित (Suspend) करने की संस्तुति कर दी है।

वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन ने बताया कि त्योहारी सीजन को देखते हुए पेंटागन मॉल स्थित आउटलेट का सघन निरीक्षण किया गया।

जांच के दौरान मिलीं प्रमुख खामियां:

सड़े-बदबूदार प्याज: बर्गर और अन्य स्नैक्स बनाने के लिए कटे हुए प्याज रखे मिले, जो पूरी तरह सड़ चुके थे और उनसे तेज बदबू आ रही थी। यह प्याज इंसानी इस्तेमाल के लिए बेहद खतरनाक था।

एक्सपायरी डेट से छेड़छाड़: बर्गर और रोल्स के बेस के रूप में इस्तेमाल हो रहे 'टॉर्टिला रैप' के लेबल से निर्माण तिथि (Mfg Date) और एक्सपायरी डेट जानबूझकर मिटाई गई पाई गई, ताकि पुराने माल को खपाया जा सके।

बिना अनुमति बेचे जा रहे थे नॉनवेज और आइसक्रीम; बिक्री पर तुरंत बैन

खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में लाइसेंस से जुड़ी गंभीर खामियां भी उजागर हुईं:

कैटेगरी एंडोर्स नहीं थी: रेस्टोरेंट के फूड लाइसेंस में मीट एंड मीट प्रोडक्ट्स (Non-Veg) और आइसक्रीम व डेजर्ट की फूड कैटेगरी दर्ज (Endorse) ही नहीं थी। यानी बिना कानूनी अनुमति के ये उत्पाद ग्राहकों को बेचे जा रहे थे।

नॉमिनी का नाम दर्ज नहीं: नॉमिनी बदलने के बाद भी नए नॉमिनी का विवरण लाइसेंस में अपडेट नहीं कराया गया था।

इन गंभीर उल्लंघनों को देखते हुए टीम ने मौके पर ही मीट प्रोडक्ट्स, आइसक्रीम और सभी तरह के डेजर्ट के निर्माण व बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी।

लैब जांच के लिए भेजे गए सैंपल

निरीक्षण के दौरान आइसक्रीम डेजर्ट में इस्तेमाल होने वाले कोटेड क्रिस्पीज और बटरस्कॉच चॉकलेट डिप के दो सैंपल सील कर जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी व दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

त्योहारी सीजन में ताबड़तोड़ कार्रवाई: 12 सैंपल जब्त

वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन ने बताया कि आगामी त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा आयुक्त विनय शंकर पाण्डेय और हरिद्वार जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के सख्त निर्देश हैं कि मिलावटखोरों पर कड़ी नजर रखी जाए।

जिले भर में रेस्टोरेंट्स, ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म्स और मिठाई की दुकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। शनिवार को चले इस सघन अभियान के दौरान हरिद्वार जनपद के विभिन्न प्रतिष्ठानों से कुल 12 खाद्य पदार्थों के सैंपल एकत्र कर जांच के लिए भेजे गए हैं।