🔴 Latest
🔴 उत्तराखंड के चार वीर शहीदों की स्मृति में बनेंगे शहीद स्मारक और द्वार, धामी सरकार ने दी वित्तीय मंजूरी🔴 काम मांगना भीख नहीं, युवाओं का हक: कांग्रेस चमोली से शुरू करने जा रही प्रदेशव्यापी 'काम मांगो अभियान'🔴 Amazon Festive Plan: त्योहारों से पहले अमेज़न का मेगा धमाका! 2800 करोड़ का निवेश, 1.6 लाख युवाओं को मिलेगी नौकरी🔴 अगस्त में बेकाबू हुई थोक महंगाई: खाद्य पदार्थों और ईंधन में भारी उछाल, 9.92% पर पहुंचा आंकड़ा🔴 चारधाम यात्रा: बदरीनाथ और केदारनाथ में वीआईपी दर्शन शुल्क व्यवस्था स्थगित, अगले साल नई गाइडलाइन के साथ होगी लागू🔴 उत्तराखंड के चार वीर शहीदों की स्मृति में बनेंगे शहीद स्मारक और द्वार, धामी सरकार ने दी वित्तीय मंजूरी🔴 काम मांगना भीख नहीं, युवाओं का हक: कांग्रेस चमोली से शुरू करने जा रही प्रदेशव्यापी 'काम मांगो अभियान'🔴 Amazon Festive Plan: त्योहारों से पहले अमेज़न का मेगा धमाका! 2800 करोड़ का निवेश, 1.6 लाख युवाओं को मिलेगी नौकरी🔴 अगस्त में बेकाबू हुई थोक महंगाई: खाद्य पदार्थों और ईंधन में भारी उछाल, 9.92% पर पहुंचा आंकड़ा🔴 चारधाम यात्रा: बदरीनाथ और केदारनाथ में वीआईपी दर्शन शुल्क व्यवस्था स्थगित, अगले साल नई गाइडलाइन के साथ होगी लागू

सीएम धामी के गढ़ में बड़ा सियासी फेरबदल: नगर पंचायत अध्यक्ष सहित 31 जनप्रतिनिधियों ने थामा 'कमल'

tv10 india news desk
By tv10 india news deskNewsroom14 September 2026

AI News Reader

खबर सुनें (Listen Now)

सीएम धामी के गढ़ में बड़ा सियासी फेरबदल: नगर पंचायत अध्यक्ष सहित 31 जनप्रतिनिधियों ने थामा 'कमल'
  • प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और महामंत्री कुंदन परिहार की मौजूदगी में ली सदस्यता
  • महेंद्र भट्ट बोले- 'चंपावत ने राज्य को दिया धामी जैसा नेतृत्व, जो एक दिन देश की बागडोर संभालेगा'
  • पार्टी मुख्यालय में हुआ भव्य स्वागत, नए सदस्यों को संगठन में दी जाएगी अहम जिम्मेदारी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्वाचन जनपद चंपावत में भारतीय जनता पार्टी का कुनबा और मजबूत हुआ है। सोमवार को पार्टी प्रदेश मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण लाल सहित कुल 31 निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने भाजपा की विधिवत सदस्यता ग्रहण की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने सभी नवप्रवेशी सदस्यों को फूलमालाएं पहनाकर और पार्टी का पटका ओढ़ाकर औपचारिक स्वागत किया।

'एकतरफा जनप्रतिनिधियों का आना भाजपा लहर का प्रमाण': महेंद्र भट्ट

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि एक ही क्षेत्र से इतनी बड़ी संख्या में निर्वाचित प्रतिनिधियों और विशेषकर युवाओं का भाजपा में शामिल होना यह स्पष्ट करता है कि प्रदेश में पार्टी के पक्ष में जबरदस्त माहौल है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों का भाजपा की नीतियों और विचारधारा पर भरोसा राज्य में पार्टी की बढ़ती विश्वसनीयता का प्रमाण है।

विपक्ष पर निशाना साधते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, "आज दूर-दराज के गांवों तक पक्की सड़कें और हर घर तक बिजली पहुंच चुकी है। जिन लोगों के पास 60 वर्षों तक देश चलाने की जिम्मेदारी थी, यदि उन्होंने भी इसी गति से विकास कार्य किए होते तो देश की तस्वीर कुछ और होती।"

चंपावत की जनता की सराहना करते हुए महेंद्र भट्ट ने कहा कि चंपावत ने उत्तराखंड को पुष्कर सिंह धामी जैसा दूरदर्शी और सशक्त नेतृत्व दिया है। उन्होंने भरोसा जताया कि यह नेतृत्व भविष्य में निखरकर देश का नेतृत्व करेगा। साथ ही उन्होंने निजी चैनलों के हालिया चुनावी सर्वेक्षणों का हवाला देते हुए कहा कि जनता के बीच भाजपा को स्पष्ट और पूर्ण बहुमत मिल रहा है।

नए सदस्यों के सम्मान और भागीदारी की चिंता पार्टी की जिम्मेदारी: कुंदन परिहार

कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने नए सदस्यों को आश्वस्त करते हुए कहा कि संगठन में उनके मान-सम्मान का पूरा ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों की क्षमता, समय और परिस्थिति के अनुरूप उन्हें पार्टी के सांगठनिक दायित्वों व आगामी चुनावी अभियानों में सक्रिय रूप से जोड़ा जाएगा।

इन्होंने थामा भाजपा का दामन

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले प्रमुख जनप्रतिनिधियों में नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण लाल के अलावा गोविंद सिंह बोहरा, बलराज पाटनी, नवल पचौली, दीपक गहतोड़ी, राजेंद्र बोहरा, राहुल गहतोड़ी, भगवती प्रसाद जोशी, ललित सिंह पाटनी सहित कुल 31 जनप्रतिनिधि शामिल रहे। इन सभी नेताओं ने पार्टी की रीति-नीति पर निष्ठा जताते हुए राज्य में संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया।