हरिद्वार से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे पूर्व CM हरीश रावत? सियासी हलचलों पर मुख्यमंत्री धामी ने तोड़ी चुप्पी

हरिद्वार: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा हरिद्वार से एक बार फिर चुनाव लड़ने की इच्छा जताए जाने के बाद प्रदेश का सियासी पारा चढ़ गया है। जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस पर सधा हुआ रुख अपनाते हुए हरीश रावत को सम्मानित नेता बताया था, वहीं अब पूर्व में कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे और भाजपा नेता दिनेश अग्रवाल ने हरीश रावत पर सीधा और तीखा सियासी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में हरीश रावत का पहले क्या हाल हुआ है, यह उनसे बेहतर और कोई नहीं जान सकता।
हरिद्वार स्थित डामकोठी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए दिनेश अग्रवाल ने हरीश रावत के पिछले चुनावी रिकॉर्ड की याद दिलाई। उन्होंने कहा, "2009, 2014 और 2017 के चुनावों में हरीश रावत को हरिद्वार में किन कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा था, यह सब जानते हैं। बाकी चुनाव नजदीक आने पर सब कुछ अपने आप साफ हो जाएगा"
दिनेश अग्रवाल ने कटाक्ष करते हुए कहा कि हरीश रावत या किसी भी अन्य नेता को राजनीति करने से कभी किसी ने नहीं रोका है। लेकिन जहां तक हरिद्वार का सवाल है, तो यहां की प्रबुद्ध जनता अपने मतदान के जरिए पहले हुए चुनावों में ही अपना रुख स्पष्ट कर चुकी है कि परिणाम क्या होने वाला है।
गौरतलब है कि बीते दिनों पूर्व सीएम हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर हरिद्वार से अपने पुराने राजनीतिक जुड़ाव को याद करते हुए एक पोस्ट साझा की थी। इसमें उन्होंने हरिद्वार से चुनाव लड़ने की मंशा जाहिर की थी। इसके बाद से ही कांग्रेस और भाजपा दोनों खेमों में हलचल तेज हो गई है। सीएम धामी के बाद अब दिनेश अग्रवाल के इस बयान ने हरिद्वार की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है।
हरीश रावत पर कटाक्ष करने के साथ ही दिनेश अग्रवाल ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की जीत का बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा एक बार फिर प्रचंड बहुमत के साथ जीत की 'हैट्रिक' बनाने जा रही है।
उन्होंने कहा कि धरातल पर भाजपा का संगठन बेहद मजबूत और सक्रिय है। सही नेतृत्व, स्पष्ट नीति और लोककल्याणकारी योजनाओं के कारण प्रदेश के जनमानस का अटूट विश्वास लगातार भाजपा के साथ बना हुआ है। उन्होंने हालिया राजनीतिक सर्वे और जनमत का हवाला देते हुए कहा कि जनता का मन पूरी तरह भाजपा के पक्ष में है और विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है।
More in Uttarakhand

उत्तराखंड: 3 दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल के चलते बड़ा फैसला, कर्मचारियों और पेंशनरों को 26 सितंबर तक मिलेगा वेतन
9/25/2026
'CEC मामले को बेवजह दिया जा रहा तूल', हल्द्वानी में बोले CM धामी; हरीश रावत को बताया सम्मानित नेता
9/25/2026
हरिद्वार में 'लुटेरी दुल्हन' गैंग का भंडाफोड़: शादी के अगले दिन चाय में दिया नशीला पदार्थ, कैश-जेवर लूटकर फरार हुई दुल्हन समेत 5 गिरफ्तार
9/25/2026
देहरादून में कांग्रेस का सचिवालय कूच: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़ी पार्टी, पुलिस बैरिकेडिंग पर तीखी नोकझोंक
9/25/2026
