🔴 Latest
🔴 उत्तराखंड: 3 दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल के चलते बड़ा फैसला, कर्मचारियों और पेंशनरों को 26 सितंबर तक मिलेगा वेतन🔴 हरिद्वार से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे पूर्व CM हरीश रावत? सियासी हलचलों पर मुख्यमंत्री धामी ने तोड़ी चुप्पी🔴 'CEC मामले को बेवजह दिया जा रहा तूल', हल्द्वानी में बोले CM धामी; हरीश रावत को बताया सम्मानित नेता🔴 हरिद्वार में 'लुटेरी दुल्हन' गैंग का भंडाफोड़: शादी के अगले दिन चाय में दिया नशीला पदार्थ, कैश-जेवर लूटकर फरार हुई दुल्हन समेत 5 गिरफ्तार🔴 देहरादून में कांग्रेस का सचिवालय कूच: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़ी पार्टी, पुलिस बैरिकेडिंग पर तीखी नोकझोंक🔴 उत्तराखंड: 3 दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल के चलते बड़ा फैसला, कर्मचारियों और पेंशनरों को 26 सितंबर तक मिलेगा वेतन🔴 हरिद्वार से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे पूर्व CM हरीश रावत? सियासी हलचलों पर मुख्यमंत्री धामी ने तोड़ी चुप्पी🔴 'CEC मामले को बेवजह दिया जा रहा तूल', हल्द्वानी में बोले CM धामी; हरीश रावत को बताया सम्मानित नेता🔴 हरिद्वार में 'लुटेरी दुल्हन' गैंग का भंडाफोड़: शादी के अगले दिन चाय में दिया नशीला पदार्थ, कैश-जेवर लूटकर फरार हुई दुल्हन समेत 5 गिरफ्तार🔴 देहरादून में कांग्रेस का सचिवालय कूच: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़ी पार्टी, पुलिस बैरिकेडिंग पर तीखी नोकझोंक

उत्तराखंड में महा-रिकॉर्ड: 2 लाख लोगों ने एक साथ गाया 'वंदे मातरम'

tv10 india news desk
By tv10 india news deskNewsroom25 September 2026

AI News Reader

खबर सुनें (Listen Now)

उत्तराखंड में महा-रिकॉर्ड: 2 लाख लोगों ने एक साथ गाया 'वंदे मातरम'

हरिद्वार। राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' की रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक उपलक्ष्य में शुक्रवार को पूरे देश में राष्ट्रभक्ति की अनूठी गूंज सुनाई दी। शैक्षणिक क्षेत्र में कार्यरत प्रमुख संस्था विद्या भारती की पहल पर देश भर में सामूहिक गायन का महा-अभियान आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 1 करोड़ लोगों ने एक साथ संपूर्ण वंदे मातरम का गायन कर विश्व रिकॉर्ड बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम बढ़ाया।

तीर्थनगरी हरिद्वार में विद्या भारती द्वारा संचालित विभिन्न विद्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर हजारों की संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों व स्थानीय नागरिकों ने राष्ट्रगीत का गायन किया। कार्यक्रम के लिए सुबह 11:00 बजे का समय निर्धारित किया गया था। हरिद्वार के सरस्वती विद्या मंदिर, मायापुर में निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत आयोजित मुख्य कार्यक्रम में छात्रों, अभिभावकों और गणमान्य नागरिकों सहित 3 हजार से अधिक लोगों ने पूरे सम्मान और लय के साथ वंदे मातरम गाया।

विद्या भारती के क्षेत्रीय निरीक्षक डॉ. विजय पाल ने बताया कि उत्तराखंड में विद्या भारती द्वारा कुल 552 विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं। आज इन सभी 552 स्थानों पर एक साथ सामूहिक गान कार्यक्रम हुआ, जिसमें विद्यालय के छात्रों, स्टाफ और अभिभावकों को मिलाकर लगभग 2 लाख लोगों ने पूर्ण सहभागिता निभाई।

डॉ. विजय पाल ने जानकारी दी कि वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर जन-जन को राष्ट्रीय चेतना और राष्ट्रगीत से जोड़ने के उद्देश्य से यह देशव्यापी अभियान चलाया गया है। देशभर में 25,000 से अधिक केंद्रों पर एक ही समय में 1 करोड़ से अधिक लोगों ने संपूर्ण वंदे मातरम गाकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

इस ऐतिहासिक सामूहिक आयोजन को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स सहित अन्य अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड पुस्तकों में दर्ज कराने के लिए सभी आवश्यक प्रक्रियाएं और दस्तावेजीकरण पूरा किया गया है।


More in Uttarakhand

उत्तराखंड: 3 दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल के चलते बड़ा फैसला, कर्मचारियों और पेंशनरों को 26 सितंबर तक मिलेगा वेतन

उत्तराखंड: 3 दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल के चलते बड़ा फैसला, कर्मचारियों और पेंशनरों को 26 सितंबर तक मिलेगा वेतन

9/25/2026
हरिद्वार से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे पूर्व CM हरीश रावत? सियासी हलचलों पर मुख्यमंत्री धामी ने तोड़ी चुप्पी

हरिद्वार से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे पूर्व CM हरीश रावत? सियासी हलचलों पर मुख्यमंत्री धामी ने तोड़ी चुप्पी

9/25/2026
'CEC मामले को बेवजह दिया जा रहा तूल', हल्द्वानी में बोले CM धामी; हरीश रावत को बताया सम्मानित नेता

'CEC मामले को बेवजह दिया जा रहा तूल', हल्द्वानी में बोले CM धामी; हरीश रावत को बताया सम्मानित नेता

9/25/2026
हरिद्वार में 'लुटेरी दुल्हन' गैंग का भंडाफोड़: शादी के अगले दिन चाय में दिया नशीला पदार्थ, कैश-जेवर लूटकर फरार हुई दुल्हन समेत 5 गिरफ्तार

हरिद्वार में 'लुटेरी दुल्हन' गैंग का भंडाफोड़: शादी के अगले दिन चाय में दिया नशीला पदार्थ, कैश-जेवर लूटकर फरार हुई दुल्हन समेत 5 गिरफ्तार

9/25/2026
देहरादून में कांग्रेस का सचिवालय कूच: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़ी पार्टी, पुलिस बैरिकेडिंग पर तीखी नोकझोंक

देहरादून में कांग्रेस का सचिवालय कूच: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़ी पार्टी, पुलिस बैरिकेडिंग पर तीखी नोकझोंक

9/25/2026