🔴 Latest
🔴 हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद: 7 सितंबर को सीएम आवास का घेराव करेगी कांग्रेस, रखीं 3 प्रमुख मांगें🔴 बाबा श्याम का होगा विशेष तिलक श्रृंगार: खाटूश्याम जी मंदिर के पट 30 घंटे के लिए बंद, जानें दर्शन की पूरी समय-सारणी🔴 उत्तराखंड में भारी बारिश का येलो अलर्ट: अल्मोड़ा में 3 सितंबर को स्कूल-कॉलेज और यूनिवर्सिटी बंद; 8 जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी🔴 CM धामी ने 26 मदरसों को दिए मान्यता प्रमाण-पत्र: बोले- 'यह AI और साइंस का दौर, बच्चों को आधुनिक शिक्षा दें; UCC किसी को टारगेट करने के लिए नहीं'🔴 टिहरी: स्कूलों के औचक निरीक्षण पर पहुंचे ADM शैलेन्द्र सिंह नेगी; बिना बताए गैरहाजिर मिले शिक्षकों को नोटिस, क्लास में बच्चों से पूछे सवाल🔴 हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद: 7 सितंबर को सीएम आवास का घेराव करेगी कांग्रेस, रखीं 3 प्रमुख मांगें🔴 बाबा श्याम का होगा विशेष तिलक श्रृंगार: खाटूश्याम जी मंदिर के पट 30 घंटे के लिए बंद, जानें दर्शन की पूरी समय-सारणी🔴 उत्तराखंड में भारी बारिश का येलो अलर्ट: अल्मोड़ा में 3 सितंबर को स्कूल-कॉलेज और यूनिवर्सिटी बंद; 8 जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी🔴 CM धामी ने 26 मदरसों को दिए मान्यता प्रमाण-पत्र: बोले- 'यह AI और साइंस का दौर, बच्चों को आधुनिक शिक्षा दें; UCC किसी को टारगेट करने के लिए नहीं'🔴 टिहरी: स्कूलों के औचक निरीक्षण पर पहुंचे ADM शैलेन्द्र सिंह नेगी; बिना बताए गैरहाजिर मिले शिक्षकों को नोटिस, क्लास में बच्चों से पूछे सवाल
Home /uk

देहरादून: कैंट रोड पर बेकाबू कार का कहर, कई वाहनों को रौंदते हुए सब्जी की दुकान में घुसी; मची अफरा-तफरी

3 September 2026

AI News Reader

खबर सुनें (Listen Now)

देहरादून: कैंट रोड पर बेकाबू कार का कहर, कई वाहनों को रौंदते हुए सब्जी की दुकान में घुसी; मची अफरा-तफरी

देहरादून: राजधानी देहरादून में तेज रफ्तार का कहर और सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शहर के व्यस्त कैंट रोड इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने कई वाहनों को जोरदार टक्कर मारते हुए सड़क किनारे स्थित एक सब्जी की दुकान में जा घुसी। इस हादसे में दुकान और कई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि एक दुकानदार को मामूली चोटें आई हैं।

हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार को एक महिला चला रही थी। अचानक वाहन से उसका नियंत्रण खो गया और कार सड़क पर खड़े व चल रहे कई वाहनों को चपेट में लेते हुए सीधे एक सब्जी की दुकान में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए और सब्जी की दुकान का सारा सामान बिखर गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई बड़ा जानी नुकसान नहीं हुआ।

घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने मौके पर हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए लोगों को शांत कराया।

देहरादून में लगातार बढ़ रहा हादसों का ग्राफ

शहर में आए दिन हो रही इन सड़क दुर्घटनाओं ने यातायात सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

डोईवाला में हाल ही में 4 लोगों ने गंवाई थी जान:
इससे पहले 19 अगस्त को डोईवाला स्थित प्रसिद्ध मणिमाई मंदिर के पास भी एक भीषण सड़क हादसा हुआ था। उस हादसे में आगे चल रहे एक पिकअप वाहन का अचानक पिछला पहिया निकल गया था, जिससे वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार ईको कार सीधे पिकअप से टकरा गई थी।

इस जबरदस्त भिड़ंत में ईको कार के परखच्चे उड़ गए थे। कार में सवार 7 लोगों में से 2 की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि इलाज के दौरान 2 अन्य घायलों ने भी दम तोड़ दिया था। इस हादसे के चलते हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर टोल प्लाजा के पास लंबा जाम लग गया था।

लगातार हो रहे इन हादसों के बाद स्थानीय लोगों ने शहर में तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने और ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन कराने की मांग उठाई है।