🔴 Latest
🔴 नेपाल-चीन सीमा पर भोटेकोशी नदी की बाढ़ ने मचाई भारी तबाही, 270 शव बरामद; 288 भारतीयों समेत 1,500 लोग लापता🔴 पहाड़ में दौड़ेगी रेल: 2028 तक ब्यासी पहुंचेगी ट्रेन, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग प्रोजेक्ट का काम अंतिम दौर में🔴 पहाड़ में दौड़ेगी रेल: 2028 तक ब्यासी पहुंचेगी ट्रेन, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग प्रोजेक्ट का काम अंतिम दौर में🔴 नेपाल-चीन सीमा पर भोटेकोशी नदी की बाढ़ ने मचाई भारी तबाही, 270 शव बरामद; 288 भारतीयों समेत 1,500 लोग लापता🔴 लंपी वायरस की आहट से सरकार अलर्ट: पशुओं के अंतर्राज्यीय परिवहन और प्रदर्शनियों पर एक महीने की रोक, टीकाकरण तेज🔴 नेपाल-चीन सीमा पर भोटेकोशी नदी की बाढ़ ने मचाई भारी तबाही, 270 शव बरामद; 288 भारतीयों समेत 1,500 लोग लापता🔴 पहाड़ में दौड़ेगी रेल: 2028 तक ब्यासी पहुंचेगी ट्रेन, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग प्रोजेक्ट का काम अंतिम दौर में🔴 पहाड़ में दौड़ेगी रेल: 2028 तक ब्यासी पहुंचेगी ट्रेन, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग प्रोजेक्ट का काम अंतिम दौर में🔴 नेपाल-चीन सीमा पर भोटेकोशी नदी की बाढ़ ने मचाई भारी तबाही, 270 शव बरामद; 288 भारतीयों समेत 1,500 लोग लापता🔴 लंपी वायरस की आहट से सरकार अलर्ट: पशुओं के अंतर्राज्यीय परिवहन और प्रदर्शनियों पर एक महीने की रोक, टीकाकरण तेज
Home /uk

विकासनगर हादसा: पेट्रोल भरवाकर लौट रहे दो युवकों की बाइक टोंस नदी में गिरी; SDRF चला रही सर्च अभियान

28 July 2026

AI News Reader

खबर सुनें (Listen Now)

विकासनगर हादसा: पेट्रोल भरवाकर लौट रहे दो युवकों की बाइक टोंस नदी में गिरी; SDRF चला रही सर्च अभियान

त्यूणी (देहरादून)। त्यूणी तहसील क्षेत्र अंतर्गत सैंज गांव के पास सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मझोग फिलिंग स्टेशन से पेट्रोल भरवाकर लौट रहे दो युवकों की बाइक अनियंत्रित होकर सीधे उफान पर बह रही टोंस नदी में जा गिरी। हादसे में बाइक चला रहे रिशाणु गांव निवासी कुमरेश सिगटा (45) नदी के तेज बहाव में बहकर लापता हो गए, जबकि उनके साथ बाइक पर सवार दूसरे व्यक्ति को रेस्क्यू कर सुरक्षित बचा लिया गया है।

थाना प्रभारी कुलदीप शाह के अनुसार, रिशाणु गांव निवासी कुमरेश सिगटा (पेशे से टेलर) सोमवार रात अपने एक साथी के साथ बाइक से वापस लौट रहे थे। सैंज गांव के नीचे पहुंचने पर सामने से आ रहे एक वाहन की तेज रोशनी (हाई बीम) सीधी चालक की आंखों पर पड़ी। रोशनी से बचने के लिए कुमरेश ने बाइक को सड़क किनारे करने का प्रयास किया, लेकिन असंतुलित होकर बाइक सीधे टोंस नदी में जा गिरी।

हादसे के दौरान गनीमत रही कि बाइक और उस पर पीछे बैठा दूसरा व्यक्ति नदी तट पर बनी जल संस्थान की पाइपलाइन में फंस गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दूसरे व्यक्ति को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन बाइक चला रहे कुमरेश सिगटा नदी के प्रचंड वेग में बह गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ (SDRF) की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और नदी में सघन तलाशी अभियान शुरू किया। हालांकि, रात में जलस्तर अधिक होने, नदी के तेज बहाव और घने अंधेरे के कारण रेस्क्यू टीम को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। देर रात तक तलाशी के बावजूद कुमरेश का कोई सुराग नहीं लग सका।

पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मंगलवार सुबह से एक बार फिर नदी के तटीय इलाकों में संयुक्त तलाशी और बचाव अभियान शुरू कर दिया है।