🔴 Latest
🔴 Breaking: उत्तराखंड में बर्फबारी के बीच फंसे 136 पर्वतारोही, हेलीकॉप्टर से एयर रेस्क्यू की तैयारी!🔴 बदरीनाथ हाईवे ठप: सिरोबगड़ में भारी भूस्खलन से लगा लंबा जाम, मलबा हटाने में जुटी मशीनें🔴 उत्तराखंड पंचायत उपचुनाव का ऐलान: 3,922 खाली पदों पर 12 अक्टूबर को मतदान, 14 को आएंगे नतीजे; आचार संहिता लागू🔴 उत्तराखंड में मौसम बदलते ही बीमारियों का हमला: स्वाइन फ्लू के मामले 641 पहुंचे, डेंगू और कोविड ने भी बढ़ाई चिंता🔴 उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी के बाद चारधाम यात्रा रोकी: हेमकुंड साहिब और ट्रैकिंग पर भी पाबंदी; केदारनाथ-बदरीनाथ में लैंडस्लाइड का खतरा🔴 Breaking: उत्तराखंड में बर्फबारी के बीच फंसे 136 पर्वतारोही, हेलीकॉप्टर से एयर रेस्क्यू की तैयारी!🔴 बदरीनाथ हाईवे ठप: सिरोबगड़ में भारी भूस्खलन से लगा लंबा जाम, मलबा हटाने में जुटी मशीनें🔴 उत्तराखंड पंचायत उपचुनाव का ऐलान: 3,922 खाली पदों पर 12 अक्टूबर को मतदान, 14 को आएंगे नतीजे; आचार संहिता लागू🔴 उत्तराखंड में मौसम बदलते ही बीमारियों का हमला: स्वाइन फ्लू के मामले 641 पहुंचे, डेंगू और कोविड ने भी बढ़ाई चिंता🔴 उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी के बाद चारधाम यात्रा रोकी: हेमकुंड साहिब और ट्रैकिंग पर भी पाबंदी; केदारनाथ-बदरीनाथ में लैंडस्लाइड का खतरा

बर्फबारी और बारिश का 'डबल अटैक': गंगोत्री से केदारनाथ तक मौसम बिगड़ा, चारधाम यात्रा थमी।

tv10 india news desk
By tv10 india news deskNewsroom27 September 2026

AI News Reader

खबर सुनें (Listen Now)

बर्फबारी और बारिश का 'डबल अटैक': गंगोत्री से केदारनाथ तक मौसम बिगड़ा, चारधाम यात्रा थमी।

देहरादून/रुद्रप्रयाग:
उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर विकराल रूप धारण कर लिया है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून द्वारा जारी 'रेड अलर्ट' के बीच प्रदेश भर में आफत की बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी और पौड़ी गढ़वाल में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी और मूसलाधार बारिश से चारधाम यात्रा मार्गों पर मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं।

सीमांत क्षेत्रों में 4 से 5 फीट बर्फबारी, जवान डटे

उत्तरकाशी जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम के मिजाज बदलते ही गंगोत्री धाम की ऊंची चोटियों और गोमुख क्षेत्र में लगातार हिमपात हो रहा है। भारत-चीन सीमा से सटी अग्रिम चौकियों—नेलांग, जादूंग और नीलापानी में भारी बर्फबारी के बाद चारों तरफ सफेद चादर बिछ गई है। सीमावर्ती इलाकों में करीब 4 से 5 फीट तक बर्फ जमने की सूचना है, जिससे वहां तैनात सुरक्षा बलों के जवानों और कर्मचारियों को हाड़ कंपाने वाली ठंड और विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है।

यमुनोत्री धाम में पसरा सन्नाटा, शून्य के करीब पहुंचा पारा

यमुना घाटी और यमुनोत्री धाम में पिछले 24 घंटों से लगातार बारिश जारी है। बंदरपूंछ, सप्त ऋषि कुंड और गरुड़ गंगा की ऊंची चोटियों ने बर्फ की चादर ओढ़ ली है, जिससे घाटी के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

यमुनोत्री धाम के पुरोहित गिरीश उनियाल और सुरेश नौटियाल ने बताया कि कड़ाके की ठंड और खराब मौसम के चलते यात्रा को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। धाम में श्रद्धालुओं की आवाजाही पूरी तरह थम चुकी है और चारों तरफ सन्नाटा पसरा हुआ है। स्थानीय तीर्थ पुरोहित और कर्मचारी दिव्य शिला के पास बैठकर मौसम साफ होने का इंतजार कर रहे हैं।

बारिश के बीच केदारनाथ में दर्शन, हाईवे पर भूस्खलन का खतरा

रुद्रप्रयाग जिले में भी लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। केदारनाथ धाम में कड़ाके की ठंड और बारिश के बावजूद भक्त छाता तानकर और बरसाती पहनकर कतारों में बाबा केदार के दर्शन कर रहे हैं।

दूसरी तरफ, चारधाम यात्रा मार्गों पर भी खतरे के बादल मंडरा रहे हैं:

  • बदरीनाथ हाईवे: सिरोबगड़ के पास पहाड़ी से लगातार बोल्डर और मलबा गिरने के कारण हाईवे पर सफर बेहद जोखिमभरा हो गया है।
  • मद्महेश्वर मार्ग: बनतोली में पैदल मार्ग पर बना लकड़ी का पुल एक तरफ झुक (तिरछा हो) गया है, जिससे स्थानीय लोगों और यात्रियों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा पैदा हो गया है।

प्रशासन की अपील:
मौसम के गंभीर रुख को देखते हुए राज्य आपदा प्रबंधन और पुलिस प्रशासन ने चारधाम यात्रियों से अपील की है कि वे मौसम सामान्य होने तक सुरक्षित स्थानों पर ही रुकें और मौसम के ताजा अपडेट के बाद ही अपनी यात्रा शुरू करें।